15 अक्टूबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है ईरान के विरुद्ध अमरीका के निराधार आरोप को आधार बनाकर दिए गए सऊदी अरब के विदेश मंत्री के बयान को ग़ैर मैत्रीपूर्ण बताया है....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है ईरान के विरुद्ध अमरीका के निराधार आरोप को आधार बनाकर दिए गए सऊदी अरब के विदेश मंत्री के बयान को ग़ैर मैत्रीपूर्ण बताया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह बयान एसे निराधारा आरोपों को आधार बनाकर दिया गया है जिसका अब तक अमरीकी न्यायिक अधिकारियों ने कोई प्रमाण नहीं पेश किया है।ज्ञात रहे कि गत मंगलवार को अमरीकी क़ानून विभाग ने ईरान पर वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत आदिल अलजुबैर की हत्या की योजना में लिप्त होने का आरोप लगाया। यह आरोप मैक्सिको के एक मादक पदार्थ तस्कार के बयान के आधार पर लगाया गया। इस आरोप के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अलफ़ैसल ने कहा कि हम अपने विरुद्ध होने वाली कार्यवाही के लिए ईरान को दोषी मानेंगे और उसका निर्धारित उत्तर दिया जाएगा। ईरान ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि यह इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध अमरीका और इस्राईल की मिलीभगत है।

समाचार समाप्त

........

166